29 Mar 2024, 14:34:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेटली निधन: हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 6:50PM | Updated Date: Aug 24 2019 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश एवं केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुख एवं  शोक व्यक्त किया है। आर्य और खट्टर ने आज यहां जारी अपने-अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली बड़े कद के नेता थे तथा उनके निधन से पार्टी और भारतीय राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है। इन्होंने कहा कि जेटली एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और प्रख्यात विधिवेत्ता थे। उन्होंने पार्टी और केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनेक पदों पर रहते हुये अहम जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

वह उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और देश में अतिरिक्त महान्यायधिवक्ता भी रहे। राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविलास शर्मा, ओम प्रकाश धनकड़, कैप्टन अभिमन्यु समेत समूची मंत्रिपरिषद, प्रदेशा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और पार्टी नेताओं ने भी जेटली के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। इन नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उसे इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। राज्य सरकार ने जेटली के निधन पर राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है जिसके तहत 24 और 25 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »