24 Apr 2024, 05:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकम्प के हलके झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 5:43PM | Updated Date: Aug 22 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में गुरूवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 आंकी गई। भूकम्प का केंद्र चंबा और इसके आसपास था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रात: 04 बजकर 50 मिनट 55 सैकिंड पर भूकम्प के झटके महसूस किये गये। इनकी गहराई पांच किलोमीटर तक थी। भूकम्प के कारण किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में जनवरी, 2019 के बाद से लेकर अब तक 4.3 या इससे कम तीव्रता के 15 झटके महसूस किए गए हैं जिनमें चम्बा जिले में सात बार, किन्नौर में तीन बार, मण्डी में दो बार, शिमला और कांगड़ा में एक-एक बार भूकम्प आया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1905 में राज्य के कांगड़ा जिले में सबसे शक्तिशाली भूकम्प आया था जिसमें लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी और एक लाख से अधिक घर ढह गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »