28 Mar 2024, 16:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन: ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:36PM | Updated Date: Aug 19 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निष्प्रभावी करने और दो केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के संदर्भ में कहा कि राज्य में मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आज विश्व मानवता दिवस है।
 
कश्मीर में मानव अधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है। आइए हम कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा,मानवाधिकार मेरे दिल के बहुत करीब है। वर्ष 1995 में  पुलिस हिरासत में मौतों के खिलाफ मानवाधिकार के संरक्षण के लिए 21 दिनों तक सड़क  पर संघर्ष किया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »