29 Mar 2024, 05:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज सिंह बोले, 370 पर लगता कुछ बोलेंगे राहुल वो रणछोड़दास हो चुके हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:50AM | Updated Date: Aug 19 2019 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व को घेरा। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आर्टिकल 370 के मुद्दे पर राहुल गांधी कुछ बोलेंगे क्‍योंकि वह तो रणछोड़दास गांधी बन चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान भाजपा के अखिल भारतीय सदस्यता मुहिम के हिस्से के रूप में गोवा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
 
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी उम्मीद करती है कि सोनिया गांधी हाल में जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम पर कांग्रेस के विचार को स्पष्ट करेंगी, क्योंकि राहुल गांधी पहले से ही लड़ाई छोड़ कर भाग चुके हैं। चौहान ने कहा, "कांग्रेस टूट रही है। राहुल व सोनिया गांधी ने कुछ नहीं कहा है।  सोनिया जी को कांग्रेस पार्टी के विचार स्पष्ट करने चाहिए। हम राहुल गांधी से बोलने की उम्मीद नहीं करते हैं। राहुल रणछोड़ दास बन चुके हैं। अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को मजबूत करना उनका कार्य था, लेकिन उन्होंने बाहर जाने का विकल्प चुना। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »