19 Apr 2024, 07:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनीति कमलनाथ शिवराज जवाब पांच वर्षों में मध्यप्रदेश को बदल देंगे - कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 7:36PM | Updated Date: Aug 18 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय लगे दागों को धोने में लगे हुए हैं। "कमलनाथ ने चौहान के आरोपों के परिप्रेक्ष्य में ट्वीट के जरिए चौहान को जवाब देते हुए कहा कि यह वही प्रदेश है, जो आपने मुझे बर्बादी की कगार पर लाकर सौंपा था। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति में, अपराधों में, दुष्कर्म में, बेरोजगारी में, कुपोषण में और युवाओं की बेरोजगारी में नंबर वन बनाकर छोड़ा था। कमलनाथ ने कहा कि मात्र आठ माह में ही वे उनके द्वारा सौंपी गयी इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। वे पूर्व सरकार के समय लगे दागों को धोने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में वे मध्यप्रदेश को ऐसा बनाएंगे कि चौहान को 13 वर्ष के कार्यकाल पर शर्म आएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »