23 Apr 2024, 19:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोलकाता में बार सिंगर की मौत, दो हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 2:11PM | Updated Date: Aug 14 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। महानगर कोलकाता में एक बार सिंगर की रहस्यपूर्ण स्थिति में मौत हो गयी और पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस  सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को मध्य कोलकाता में गणेशचंद्र एवेन्यू और  चित्तरंजन एवेन्यू के बीच स्थित बार-सह रेस्टोरेंट के बार सिंगर देवाशीष  दास को अचेतावस्था में लेकर तीन लोग उसके घर पहुंचे। देवाशीष के परिजनों ने  जब पूछताछ की , तब वे लोग भागने लगे। इनमें से एक व्यक्ति भाग निकला जबकि  दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »