26 Apr 2024, 03:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कानपुर में पनकी के एक फैक्ट्री में धमाका, एक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 4:46PM | Updated Date: Aug 13 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के पनकी क्षेत्र में मंगलवार को एक फैक्ट्री में बायलर फटने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे कोच के लिये छोटे उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह करीब छह बजे बायलर फटने से जोरदार धमाका हुआ।
 
इस हादसे में वहां कार्यरत श्रमिक सर्वेश पाल (32), कुलदीप,छोटू और दीपक गंभीर रूप से झुलस गये। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक भगदड़ के हालात बन गये। घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुयी है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिये है। इस बीच फैक्ट्री प्रशासन ने मृतक के परिजनो को मुआवजा देने की घोषणा की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »