19 Apr 2024, 14:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लेदर शो रूम में लगी आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:30PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लेदर शो रूम मे आज भीषण आग लग जाने से लगभग 50 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताय कि शहर के स्टेशन रोड स्थित जूते चप्पल और लेदर की एक प्रमुख ब्रांड के शो रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटे निकलते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और नगर थाना को इसकी सूचना दी।
 
सूत्रों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिग्रेड और नगर थाना पुलिस की टीम पहुंचकर कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है।इस घटना में करीब 50 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति के जलकर नष्ट होने का अनुमान है।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »