20 Apr 2024, 07:27:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोवा कांग्रेस ने सोनिया को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 4:10PM | Updated Date: Aug 12 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष पद पर पुन: संभालने पर बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस ने संकट की स्थिति में पार्टी की कमान एक बार फिर संभालने पर श्रीमती गांधी का आभार व्यक्त किया है। गोवा कांग्रेस ने गांधी को बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
 
प्रस्ताव में कहा गया है कि गांधी ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की बागडोर संकट के उस दौर में संभाली है, जब पूरे देश में द्वेष, भेदभाव, कट्टरता एवं  असहिष्णुता व्याप्त है। गोवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में राहुल गांधी के पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुये पार्टी के हित में किये गये कामकाज एवं उनके नेतृत्व की भी सराहना की गयी। पार्टी ने श्री गांधी के प्रदेश एवं लोकसभा चुनाव के दौरान किये नेतृत्व, मेहनत एवं उनके सर्मपण भाव की सराहना की।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »