29 Mar 2024, 18:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में नौ बरातियों की मौत, 18 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 11:31AM | Updated Date: Jul 22 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के हाफिजपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ बारातियों की मृत्यु हो गई जबकि 18 घायल हो गये। मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की पुत्री गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बारात आई थी।
 
शादी के बाद बारातियों को लेकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार बाराती वापस गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर मार्ग पर  सादिकपुर गांव के पास  तेज रफ्तार कैंटर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पलट गया और नौ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गये।
 
हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को हापुड़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसा इतना भीषण था कि कई शव सड़क पर ही पड़े थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »