28 Mar 2024, 23:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोण्डा में दवा गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 5:44PM | Updated Date: Jul 21 2019 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित महिला अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर के गोदाम में शाट सर्किट से लगी भीषण आग से करीब नौ लाख की औषधियां जलकर स्वाहा हो गयी। सूत्रों के अनुसार रविवार तड़के अचानक राजेश मेडिकल स्टोर के प्रथम तल पर बने  गोदाम में अचानक शाट सर्किट से आग लग गयी। सूचना मिलने पर विष्णुपुरी कालोनी निवासी दुकान मालिक अरुण शुक्ला मौके पर पहुंचे और गोदाम का ताला खोला। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगो की मदद से किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »