19 Apr 2024, 09:40:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाक ने फिर किया पूंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 11:25AM | Updated Date: Jul 20 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी कर फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी पाकिस्तान की इस कार्रवाई का करारा और प्रभावी जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजे बिना किसी उकसावे के पूंछ के मेंधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और मोर्टारों के जरिये गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो पुलों का उद्घाटन करने के लिए दोपहर बाद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले 12 जुलाई को भी पाकिस्तान ने पूंछ और राजौरी में सीमा पार से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »