29 Mar 2024, 02:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फसल सुरक्षा वाले केमिकल्स पर जीएसटी को कम करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 9:44PM | Updated Date: Jul 16 2019 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एग्रोकेमिकल उद्योग ने सरकार ने फसलों की सुरक्षा करने वाले केमिकल्स पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कमी करने की अपील की है। फिक्की द्वारा मंगलवार को यहां आयोजित एक सम्मेलन में यह अपील की गयी। सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने खेती के तरीकों को अधिक जलवायु प्रतिरोधी एवं किसानों के लिये लाभदायक बनाने पर विचार व्यक­त किये। सम्­मेलन में नये मॉलीक्युल्स के­ लिये पंजीकरण की समयावधि में कमी, रेगुलेटरी डाटा की सुरक्षा (पीआरडी) और अंतरराष­ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष­ठ तरीकों को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया।
 
उन्होंने भारतीय किसानों की मदद के लिये नई तकनीकें लाने के तरीकों, फसलों की सुरक्षा करने वाले केमिकल­स पर जीएसटी को कम करने और नकली एग्रोकेमिकल्स के प्रसार को रोकने पर भी चर्चा की। धानुका एग्रीटेक के प्रमुख एवं फिक्की के कृषि रसायन पर उपसमिति के अध्यक्ष आर जी अग्रवाल ने कहा कि बेहतर उपज के लिये फसलों की सुरक्षा करना महत्­वपूर्ण है, क्योंकि इससे किसानों को बढ़िया रिटर्न मिलेंगे। हालांकि किसानों की आमदनी को दोगुना करने की सरकार की नीति के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि घटिया या मिलावटी कीटनाशकों का प्रयोग होने से किसानों की आमदनी प्रभावित हो रही है। इसलिए किसानों को उत्तम कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »