23 Apr 2024, 22:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

22 साल बाद लौटाया 200 रुपए का कर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:04AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। केन्या के एक सांसद ने जो किया उसे जानकर सुनने वालों के दिल सुकून मिल रहा है। केन्या के सांसद रिचर्ड न्यागका टोंगी महाराष्ट्र के एक दुकानदार के 200 रुपए लौटाने के लिए 22 साल बाद भारत पहुंचे हैं। दुकानदार काशीनाथ ग्वाली ने जब केन्याई सांसद को को 22 साल बाद अपने सामने पाया तो भावुक हो गए। उनका गला भर आया। वहीं काशीनाथ का पूरा परिवार भी भावुक नजर आया। केन्या के सांसद और विदेश मामलों की समिति के उपाध्यक्ष रिचर्ड न्यागका टोंगी 1985 से 1989 तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहकर मौलाना आजाद कॉलेज में पढ़े। उन्होंने वानखेड़ेनगर नगर में कॉलेज के सामने ही एक कमरा किराए पर ले रखा था। वहीं किराने की एक दुकान थी, जहां से टोंगी सामान खरीदते थे। एक बार उनके पास दुकानदार की 200 रुपए की उधारी हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »