20 Apr 2024, 06:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीयूष जेटको की बैठक में शामिल होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:43AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रविवार को तीन दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पर रवाना होंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि यात्रा के पहले दिन गोयल भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे और भारतीय व्यापार नेताओं से बातचीत करेंगे। सोमवार को केंद्रीय मंत्री लंदन में भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक व्यापार समिति (जेटको) की बैठक को संबोधित करेंगे।

वह जेटको के पूर्ण सत्र में मुख­य भाषण देंगे। गोयल ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री डॉक्टर लिएम फॉक­स के साथ भी बैठक करेंगे। जेटको वाणिज्­य और उद्योग मंत्री के स­तर पर भारत-ब्रिटेन व्­यापार तथा आर्थिक संबंधों की समीक्षा करती है। अभी तक जेटको की 12 बैठकें हो चुकी हैं। पिछली बैठक लंदन में 11 जनवरी, 2018 को हुई थी। भारत-ब्रिटेन जेटको की स्थापना 13 जनवरी, 2005 को की गई थी ताकि रणनीतिक आर्थिक संबंध को आगे बढ़ाया जाए और द्विपक्षीय व्यापार निवेश बढ़ाने के लिए व­यवसाय के उपाय विकसित किए जाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »