28 Mar 2024, 17:14:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेएनयू को राष्ट्र की मुख्यधारा से दूर नहीं होने दिया जाएगा : निशंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:33AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) बहुत अच्छा संस्थान है और इसे राष्ट्र की मुख्यधारा से दूर नहीं होने दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जेएनयू शोध के क्षेत्र में शिखर पर है। यह बहुत अच्छा संस्थान है। हम इस विश्वविद्यालय को बहुत बढिया से चलाएंगे। कुछ लोगों के कारण इसे बदनाम नहीं होने दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के राष्ट्र की मुख्यधारा से दूर होने का तो कोई प्रश्न ही नहीं है। पोखरियाल विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा के सदस्य एस पी एस बघेल द्वारा उठाये गये विषय का जवाब दे रहे थे।

बघेल ने आंध्र प्रदेश में एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय और एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लाये गये इस विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार जितने भी केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करे। पर इस बात का ध्यान रखा जाये कि वे ‘दूसरा जेएनयू’ नहीं बनें। उन्होंने कहा कि इन विश्वविद्यालयों में ऐसे बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाये जो देश विरोधी विचारधारा को मानते हैं। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ‘अफजल हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल जिन्दा हैं’ जैसे नारे लगाने वालों को किसी भी संस्थान में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »