28 Mar 2024, 15:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक पार्टी से निष्कासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:52AM | Updated Date: Jul 12 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रणव सिंह को दो दिन पहले उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने गुरुवार देर शाम हरिद्वार में संवाददाताओं को जानकारी देते हुये बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह  चैंपियन को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिन्हें बॉडी बिल्डिंग में चैंपियनशिप प्राप्त करने के कारण चैंपियन नाम से जाना जाता है एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में थे। इस वीडियो में वह चार हथियारों के साथ, शराब पीते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुये प्रदेश और देश के लिए अत्यंत आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »