25 Apr 2024, 23:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऋतिक रोशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:21AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ यह शिकायत एक जिम उपयोगकर्ता ने की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फिटनेस सेंटर में जरूरत से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया गया है। बकौल शिकायतकर्ता जिम वालों ने रजिस्ट्रेशन के समय ज्वाइन करने वाले लोगों से जितना समय देने का वादा किया था उस पर वे खरे नहीं उतरे। शिकायतकर्ता शशिकांत का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे ऐप के जरिए निर्धारित समय बुक करने से रोक दिया गया। केपीएचबी कॉलोनी पुलिस थाने में बुधवार को अभिनेता व कल्ट डॉट फिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के तीन अधिकारियों के खिलाफ 3 जुलाई को मामला दर्ज किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »