29 Mar 2024, 16:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खिलाड़यिों का कभी नहीं किया अपमान: विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 1:47AM | Updated Date: Jun 27 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बाला। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार अपनी खेल नीति के तहत  राज्य के खिलाड़यिों को देश में सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करती है और उसने कभी भी खिलाड़यों का अपमान नहीं किया है। विज ने पलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट जैसे खिलाड़यिों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में राज्य सरकार द्वारा कथित तौर पर कटौती किए जाने को लेकर किये गये ट्वीट पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल नीति के आधार पर पुरस्कार राशि वितरित की गई है। अगर कुछ गड़बड़ी है तो खिलाड़ी सम्बंधित विभाग से बात कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने कभी भी अपने खिलाड़यिों का अपमान नहीं किया और न ही वह कदापि ऐसा सोच सकती है। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों खिलाड़ियों ने ट्वीट कर खिलाड़यिों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में कटौती करने के राज्य सरकार के कथित प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुये इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़यिों को सम्मानित करने के लिये गत 24 जून को पंचकूला में एक समारोह आयोजित करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। इस समारोह में लगभग तीन हजार खिलाड़यिों को सम्मानित किया जाना था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »