29 Mar 2024, 13:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में 37 लाख दो हजार टन की हुई गेहूं की खरीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 1:26AM | Updated Date: Jun 27 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2019-20 में  किसानों से 37.02 लाख मी0 टन गेहूं की खरीद की गयी और 6885.99 करोड़ रुपये 72 घण्टे के अन्दर आरटीजीएस के माध्यम से उनको भुगतान कराया गया। राज्य के खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत रबी विपणन वर्ष 2018-19 में 52.92 लाख मी टन एवं गेहूं खरीद सत्र 2017-18 में 36.99 लाख मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूँ खरीद में खाद्य विभाग के पोर्टल पर कृषक के खतौनी एवं बैंक खाता के आधार पर पंजीकरण कराया गया तथा पंजीकृत कृषकों से ऑनलाइन खरीद की गयी तथा 100 कुन्तल से अधिक विक्रय करने वाले किसानों का राजस्व विभाग के भू-लेख पोर्टल के माध्यम से सत्यापन कराया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा लघु एवं सीमान्त कृषकों को सुविधा प्रदान करने के लिए सप्ताह में 02 दिन आरक्षित रखे गये थे तथा महिला किसानों से खरीद वरीयता के आधार पर कराई गयी। खाद्य आयुक्त ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय करने वाले सभी किसानों को उतराई, सफाई एवं छनाई के मद में  20 रुपये प्रति कुंतल राज्य सरकार द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से समर्थन मूल्य के अतिरिक्त भुगतान कराया गया। कॉलसेन्टर 1800-1800-150 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध रूप से कराया गया। गेहूँ खरीद में सतत निगरानी एवं निरीक्षण कराये गये, जिसमें अब तक गेहूँ क्रय में अनियमितता बरतने के लिए 732 कार्रवाईयां की गयी, जिसमें से 20 निलम्बन, 44 प्रतिकूल प्रविष्टि, 22 प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्मिलित हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »