29 Mar 2024, 02:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सत्यमित्रानंद गिरि महराज के निधन से योगी दुखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 7:50PM | Updated Date: Jun 25 2019 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगतगुरू शंकराचार्य महामंडलेश्वर सत्यमित्रानंद गिरि महराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण स्वामी जी देश के वरिष्ठ धार्मिक संत थे। उनके निधन से समाज में एक शून्य व्याप्त हो गया है जिसकी भरपाई में समय लगेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पूज्यनीय सत्यमित्रानंद गिरि महाराज जी के निधन से देश-दुनिया में उनके असंख्य अनुसरणकर्ता शोक संतप्त है। उन्होंने पूरा जीवन ज्ञान, अध्यात्म, धर्म को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है तथा नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा की। वे भारत माता के सच्चे अर्थों में सपूत थे। हरिद्वार में भारत माता मंदिर की स्थापना करना उसी दिशा में एक कदम था। उनके विचार, ज्ञान, देश प्रेम की भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »