19 Mar 2024, 13:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड: गढ़वा में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत, 40 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 11:41AM | Updated Date: Jun 25 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में यात्रियों में भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 यात्री घायल हो गए है। घटना की खबर मिलने पर वहां जुटे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें आस-पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह हादसा रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब बस अनियंत्रित होते हुए अन्नराज घाटी में गार्ड वॉल तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गई।
 
हादसे के शिकार ज्यादातर लोग अंबिकापुर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी। इस बस में 59 लोग सवार थे। बस की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। गौरतलब है कि 21 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के गहरे नाले में गिर जाने से 44 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे।
 
कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया था कि निजी बस जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर गहरे नाले में गिर गई थी। इस बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बंजार पटवारी शीतल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को ढो रही थी और उसके चालक ने ध्यान से गाड़ी नहीं चलाई। बस कुल्लु से गड़ गुशानी जा रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »