29 Mar 2024, 16:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उमर ने राहुल के जन्मदिन को लेकर के सी सिंह के बयान पर निशाना साधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 6:47PM | Updated Date: Jun 20 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व भारतीय राजनयिक के सी सिंह के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक बच्चे से की थी जिसका जन्मदिन परीक्षा में असफल हो जाने के बाद नहीं मनाया जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने सिंह पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा है कि क्या वह वास्तव में परीक्षा में असफल हो जाने पर अपने बच्चे या पोते-प्रपौत्र का जन्मदिन नहीं मनाएंगे। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके बच्चे कुछ ऐसा कर सकते हैं जो उन्हें उनके जन्मदिन मनाने से रोक सकते हैं।

अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा, ‘‘क्या आप वास्तव में अपने बच्चे/पोते-प्रपौत्र के एक परीक्षा में असफल हो जाने पर उनका जन्मदिन नहीं मनाएंगे?  नेकां उपाध्यक्ष ईरान के पूर्व भारतीय राजदूत के उस ट्वीट के संदर्भ में यह बातें कह रहे थे जिसमें उन्होंने सवाल किया  था कि क्या एक व्यक्ति को अपने उस बच्चे का जन्मदिन मनाना चाहिए जो बोर्ड एग्जाम में असफल हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »