16 Apr 2024, 10:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हेलमेट नहीं पहनने वालों को पकड़े नहीं उनके घर चालान भेजे : सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 3:44PM | Updated Date: Jun 20 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पुणे पुलिस को यह हिदायत दी है कि अगर किसी ने हेलमेट ना पहना हो तो उन्हें पकड़े नहीं बल्कि सीधा उनके घर चालान भेजे। इसके साथ ही कहा है कि इस नियम का सुचारु रूप से पालन करवाने के लाइए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया जाये। कुछ समय पहले पुणे के कुछ विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस विषय की शिकायत लेकर गये थे तथा उन्होंने मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया था कि पुणे पुलिस द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर बाइक चालकों को परेशान किया जा रहा है, उसे बंद करने को कहा जाए।
 
फडणवीस ने कहा कि "पुलिस डिपार्टमेंट लोगों को पकड़कर उन्हें परेशान ना करे बल्कि मुंबई व नागपुर की तरह ई चालान भेजे। पुलिस उन्हें परेशान करने की बजाए लोगों के आधिकरिक पते पर चालान को भेजे।" देवेंद्र फड़णवीस ने पुणे पुलिस को आदेश जारी किया है कि इस अभियान को तब तक बंद कर दिया जाए जब तक इस बात पर आम सहमति नहीं बन जाती कि इस नियम को किस तरह से लागू किया जाना चाहिए ताकि लोगों को भी इससे कोई परेशानी ना हो। पुलिस डिपार्टमेंट यह अभियान दिसंबर 2018 से चला रही है तथा इसे लेकर लोगों की तरफ से इस अभियान को लेकर कई नकारात्मक बातें सुनने को मिली रही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस वजह से अब तक दर्जनों जाने बचायी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »