29 Mar 2024, 00:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड में 33 राज्यों के 567 छात्र शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:53AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग ओलम्पियाड में 33 राज्यों के 567 छात्रों ने हिस्सा लिया। भारत में यूनेस्को के प्रतिनिधि एरिक फाल्ट ने योग ओलम्पियाड का उद्घाटन किया और एनसीईआरटी के निदेशक हृषिकेश सत्पथी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

गत वर्ष 28 राज्यों के 431 छात्रों ने योग ओलम्पियाड में भाग लिया था। इस बार केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। फाल्ट ने कहा कि योग का महत्व दुनिया ने स्वीकार किया है और यूनेस्को ने उसे सूक्ष्म विरासत का दर्जा दिया है। स्कूली शिक्षा सचिव रीना रे ओलम्पियाड विजेताओं को कल पुरस्कार प्रदान करेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »