29 Mar 2024, 17:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बुलंदशहर मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 5:38PM | Updated Date: Jun 12 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलदशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर जिला पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में 25-25 हजार रूपये के  तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल भी हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि जहांगीराबाद थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए  नवीन मंण्डी तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

खुद को घिरा देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फयरिंग की और एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम किसेन्द्र उर्फ के के उर्फ कालू है। वह मथुरा जिले के बिर्जापुर का रहने वाला है।

उसके पास से एक तमंचा,कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल मिली कारतूस बरामद हुए हैं। कालू को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि कालू ने अपने गिरोह के साथ 24 मई को नरसेना क्षेत्र के ग्राम युनूसपुर में जुए के अड्डे पर लूट की थी और एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस बदमाश के खिलाफ हत्या आदि के कई मामले दर्ज हैं और इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

कोलांचि ने इसके अलावा स्वाट टीम ने भी 25 हजार रूपये के एक इनामी बदमाश आबिद को नरसल घाट क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सराय अल्लो खुर्जानगर इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आबिद के विरूद्ध  भी जिले के कई थानों में कई मुकदमें दर्ज है। आबिद ने  एक मई को खुर्जानगर में व्यापारी रजत वार्ष्णेय से लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर रजत को गोली मार कर घायल कर दिया था।

खुर्जा पुलिस  इस मामले में आबिद के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे आबिद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कुछ कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार रात  कोतवाली देहात नीम खेड़ा रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।

उसी  दौरान  मोटरसाइकिल सवार कासिम उर्फ पप्पन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कासिम मामन गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज हैं । इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार तीनों बदमाशों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »