20 Apr 2024, 09:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहिये जाम,घबराये यात्री ट्रेन से कूदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 6:56PM | Updated Date: Jun 8 2019 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्टेशन के पास एसी कोच में पहिये जाम होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने ट्रेन को रोजा जंक्शन पर खड़ा करके एसी कोच के सारे यात्रियों को स्टेशन पर उतार दिया। शुक्रवार मध्य रात्रि में हुए इस हादसे के बाद ट्रेन आगे न बढने से यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। करीब छह घंटे बाद कुछ एसी कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

शुक्रवार रात 12 बजे दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में अचानक एसी कोच के पहिए जाम हो गए। पहिये में चिंगारी निकलने से एसी कोच मे धुआं भर गया। यात्रियों ने में चीख-पुकार मच गई और ट्रेन को रोजा जंक्शन पर खड़ा कर दिया गया। यात्रियों ने कोच से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान ट्रेन के न रवाना होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। ट्रेन में पानी ना होने से भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करते रहे। करीब छह घंटे बाद बरेली से एसी कोच को लाया गया। कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस सबके बीच डाउनलाइन की गाडियों को दूसरी लाइनों से निकाला गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »