28 Mar 2024, 15:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ की उपस्थिति में मंत्रिपरिषद की अनौपचारिक बैठक संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 9:05PM | Updated Date: May 26 2019 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में राज्य मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की अनौपचारिक बैठक संपन्न हुयी। सूत्रों ने बताया कि बैठक डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक का औपचारिक तौर पर कोई एजेंडा नहीं था, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर विस्तार से चर्चा हुयी। इसके बाद अपरान्ह साढ़े चार बजे कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हुयी, जो देर शाम तक जारी थी।

समझा जा रहा है कि इस बैठक में भी लोकसभा चुनाव नतीजों और इसके बाद उभरी राजनैतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुयी। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को कमलनाथ ने यहां राज्य मंत्रालय में कुछ सरकारी बैठकों में शिरकत की थी। इसके बाद आज मंत्रियों और विधायकों से चर्चा की। इस बीच राजनैतिक गलियारों में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी अटकलें चल रही हैं, हालाकि इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पायी है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार या पुनर्गठन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इस बारे में वे ही निर्णय लेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »