28 Mar 2024, 14:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका - RLSP के सभी तीन विधायक JDU में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 6:10PM | Updated Date: May 26 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकाम रही पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को रविवार को एक और झटका उस समय लगा जब द्विसदन विधानमंडल में उसके सभी तीनों सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में शामिल हो गये। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधानपरिषद के उपसभापति हारुन रशीद ने कहा कि आरएलएसपी के दो विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर और विधानपरिषद सदस्य संजीव सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र भेजे थे।
 
चौधरी और रशीद ने कहा - विधायकों ने जद (यू) से अनुमोदन के पत्र भी संलग्न किए थे। उन्हें औपचारिकताओं के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसलिए, उन्हें जद (यू) विधायक माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आरएलएसपी के विधायकों ने कुशवाहा के राजग से संबंध खत्म करके महागठबंधन में शामिल होने के निर्णय का विरोध किया था। उन्होंने घोषणा की है कि वे सत्तारूढ़ गठबंधन में बने रहेंगे और चुनाव आयोग से वास्तविक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करेंगे। बिहार में लोकसभा चुनावों में राजग को जबरदस्त सफलता मिली है जहां उसने राज्य की 40 सीटों में से एक सीट को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »