29 Mar 2024, 19:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिली स्मृति ईरानी, बोलीं- अब आप मेरी जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 5:48PM | Updated Date: May 26 2019 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद सांसद स्मृति ईरानी ने घर पहुंचकर सुरेंद्र सिंह की पत्नी बेटियां और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अब इस परिवार को संभालने की जिम्मेदारी मेरी है। स्मृति ईरानी सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा देते हुए गांव के नजदीक स्थित श्मशान तक गईं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।
 
स्मृति ईरानी के करीबी कहे जने वाले अमेठी के बरौलियॉ निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या के बाद उनके पैतृक गांव अमरबोझा में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लगभग तीन बजे सांसद स्मृति ईरानी भी सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचीं।
 
यहां उन्होंने उनकी पत्नी दोनों बेटियों का पुत्र अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें दिलासा दिया। उन्होंने कहा कि 'आज से यह परिवार है, इसकी जिम्मेदारी मेरी है।' सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि 'हमें न्याय मिलना चाहिए। यह मेरी लड़ाई है मैं सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »