20 Apr 2024, 15:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहेगी: केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 10:19PM | Updated Date: May 23 2019 10:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी नेता एवं  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी  के लोगों के हितों के लिए काम करती रहेगी। केजरीवाल ने  ट्वीट करके कहा‘‘ दिल्ली में हमने बहुत ही अच्छे उम्मीदवारों को उतारा था और उनके लिए जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम राजधानी के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।’’ इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर बधाई देते कहा था कि वह मोदी के साथ काम करने के लिए आशान्वित है ताकि दिल्ली के लोगों की बेहतरी का काम किया जा सके। अभी तक के परिणामों के अनुसार भाजपा राजधानी की सभी सातों सीटों पर जोरदार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा ने 2014 के चुनावों में राजधानी की सभी सातों सीटें जीत ली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »