29 Mar 2024, 02:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता का मन समझने में हुई भूल : बाबूलाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 8:03PM | Updated Date: May 23 2019 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। झारखंड में कोडरमा सीट पर हार के करीब पहुंच चुके झारखंड विकास मोर्चा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया था, जिसे समझने में महागठबंधन से भूल हुई है। मरांडी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में अपनी हार स्वीकार करते हुये कहा कि देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना ली थी जिसे समझने में भूल हुई जो हार का कारण बना।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा के चुनाव में लोकसभा चुनाव के परिणाम का कोई प्रभाव नही पड़ता है। इससे पूर्व झाविमो अध्यक्ष ने 06 मई को मतदान के दिन अपने गांव कोदई बांक में यूनीवार्ता से बातचीत में कहा था, ‘‘एक तय उम्र के बाद राजनेता को भी संन्यास ले लेना चाहिए और मैं यह करूँगा।’’ हालांकि उन्होंने सन्यास की क्या उम्र होनी चाहिए वह नही बताया था। उल्लेखनीय है कि मरांडी वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह और धनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये थे और आज कोडरमा लोकसभा सीट से भी वह हार के करीब पहुंच गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »