धार। मध्यप्रदेश की धार संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के छतर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वदी कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को करीब डेढ लाख मतों से पराजित कर इस सीट पर पार्टी को दोबारा जीत हासिल कराई है। सिंह को करीब सात लाख 21 हजार से अधिक मत हासिल हुए, जबकि गिरवाल को करीब पांच लाख 65 हजार मत प्राप्त हुए। इस सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सावित्री ठाकुर ने करीब एक लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।