20 Apr 2024, 11:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनोवाल ने बहुमत के लिए किया जनता का धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 7:36PM | Updated Date: May 23 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत प्रदान करने के लिए जनता को धन्यवाद दिया है। सोनोवाल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यह जनाधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतिबिब है। उनके ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ प्रधानमंत्री ने हाशिये पर मौजूद लोगों को आवाज दी। अपनी मूल्य आधारित राजनीति, ईमानदारी, अखंडता और कठोर परिश्रम से उन्होंने देशवासियों के दिल में दोबारा देशभक्ति की भावना जगायी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाया और शांति एवं समृद्धि के नये युग का सूत्रपात किया।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मोर्चे पर भी भारत ने बड़ी प्रगति हासिल की है और देश विश्वशक्ति के रूप में जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पूर्वोत्तर को अनदेखा किया लेकिन मोदी ने उसे प्रगति के हब के रूप में विकसित किया। उनके द्वारा शुरू की गयी ‘ऐक्ट ईस्ट नीति’ ने क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा है। सोनोवाल ने जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शाह की रणनीति और बुद्धिमत्ता से पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली तथा यही राजग की शानदार जीत का कारण बनी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »