29 Mar 2024, 05:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आठ लाख के घुंघरू लूटकर बदमाश फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:21AM | Updated Date: May 22 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र से मंगलवार को दिनदहाड़े वाहन सवार बैखौफ बदमाश आभूषण कारीगरों से करीब आठ लाख रुपये के 50 किलो चांदी के घुघरु लूटकर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चांदी आभूषण बनाने वाले हाथरस निवासी कारीगर ’बच्चू सिंह और लोचन सिंह मोटरसाइकिल पर चाँदी के ’25-25 किलो घुघरु लेकर उसकी डिलिवरी करने के लिए आगरा जा  रहे थे । सेहत गांव में कैलाश पुल के पास वाहन सवार बदमाशों दोनों लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया और चांदी के घुघरु के बैग लूटकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि दोनो  घायल कारीगरों को आगरा स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »