17 Apr 2024, 05:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:24AM | Updated Date: May 20 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के बाहरी इलाके में स्थित पालिया में आज एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस हमले में मृत व्यक्ति की पत्नी और पुत्र घायल हुए हैं। मृत व्यक्ति की पहचान नेमीचंद तंवर के रूप में हुयी है। उसकी पत्नी पुष्पा और पुत्र बसंत को घायल अवस्था में यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि नेमीचंद की मौत गोली लगने के कारण हुयी है और उसकी पत्नी तथा पुत्र के साथ मारपीट की गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी अरूण शर्मा है। वह कथित तौर पर एक राजनैतिक दल से जुड़ा है और यहां के एक मंत्री का समर्थक बताया गया है। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेता ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नेमीचंद भाजपा कार्यकर्ता था। आज मतदान के दौरान वोट देने को लेकर विवाद हुआ और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उनका आरोप है कि आरोपी नेमीचंद से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराना चाहते थे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस बीच इंदौर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन मिश्र ने इस घटना के संबंध में कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नेमीचंद के घर के पास उस पर हमला किया गया। इस संबंध में हातोद थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »