29 Mar 2024, 14:04:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कैप्टन का खेल खत्म, लोकसभा चुनाव के बाद नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री : बादल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 10:57PM | Updated Date: May 15 2019 10:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ‘हार‘ के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। शिअद के यहां जारी बयान के अनुसार उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘इस चुनाव के बाद कैप्टन अमरिंदर का करियर खत्म हो जायेगा और वह खुद भी यह जानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपने उत्तराधिकारियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।‘‘ बादल ने कहा कि सुनिल जाखड़ को भावी मुख्यमंत्री घोषित करने के पीछे मुख्यमंत्री का दूसरा उद्देश्य पूर्व सांसद प्रताप बाजवा आदि को उकसा कर जाखड़ को चुनाव में हराना है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल कैप्टन अमरिंदर चाहते हैं कि उनका उत्तराधिकारी उन पर निर्भर रहे पर एक बात स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बादल ने आरोप लगाया कि अकालियों के खिलाफ कैप्टन के बयान इसी हताशा के कारण आ रहे हैं। शिअद नेता ने दोहराया कि लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा प्रदेश सरकार का प्रदर्शन और कैप्टन अमंिरदर ंिसह की तरफ से किये गये अपूरे वायदे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »