26 Apr 2024, 01:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नायडू ने की कोलकाता में हिंसा की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 9:30PM | Updated Date: May 15 2019 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की निंदा की है। नायडू ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं भाजपा और इसके कार्यकर्ताओं द्वारा कोलकाता में की गयी हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के जरिये राज्य सरकार को अस्थिर करने की तमाम कोशिशों के बाद अब वे प्रत्यक्ष हिंसा का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उनकी सच्चाई सामने आ गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना भाजपा के बनावटी राष्ट्रवाद का संकेत है। यह घटना अमित शाह की अध्यक्षता वाली भाजपा की विध्वंसक रणनीतियों के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत पर जोर डालती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने कोलकाता में जानबूझकर हिंसा को बढ़ावा दिया। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने शाह के साथ मिलकर गुजरात के लोगों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »