29 Mar 2024, 05:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका में हिम्मत है तो वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 6:53PM | Updated Date: Apr 26 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनौती देते हुये कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वाराणसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में उतर कर दिखाएं। मोदी ने यहां पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के नामांकन के बाद एस. के. मेमोरियल हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वाराणसी से प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे लेकिन इस सीट से अभी तक उनका नामांकन भी नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि यदि वाड्रा में हिम्मत है तो वह चुनावी मैदान में उतर कर दिखाएं। भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि प्रियंका वाड्रा को अपनी लोकप्रियता का इतना ही गुमान था तो मैदान छोड़ कर क्यों भाग गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे वाड्रा को अपनी जमानत जब्त होने का डर था। कांग्रेस की कथित ब्रह्मास्त्र प्रियंका वाड्रा चलने से पहले ही फुस्स क्यों हो गयीं। उन्होंने चुनौती देते हुये कहा कि नामांकन के लिए अभी भी एक दिन शेष रह गये हैं। यदि प्रियंका वाड्रा में हिम्मत है तो वह वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »