23 Apr 2024, 16:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पहले सपा-बसपा की सरकार में पुलिस गुंडों से डरती थी : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 2:11PM | Updated Date: Apr 26 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव/औरैया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले सपा-बसपा की सरकारों में उनके गुर्गे परेशान करते थे और बेचारे पुलिस वाले गुंडों से डरते थे। शाह ने गुरुवार को चुनावी सभा में कहा, "प्रदेश में गुंडों का आतंक था। सपा-बसपा की सरकारों में पुलिस वालों को गुर्गे परेशान करते थे। पुलिस गुंडों से डरती थी। योगीजी ने दो साल के अंदर गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया है। हमारी सरकार ने माताओं और बहनों का सम्मान किया, साथ ही उन्हें सुरक्षित वातावरण दिया।
 
विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अबकी चुनाव में भी वही कॉर्पोरेट जगत के लोग रुपया-पैसों की थैली लेकर उन्नाव की धरती पर आए हैं। लेकिन हमारे साक्षी महाराज आपको सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं। साक्षी महाराज ने यहां के घर-घर में विकास जरूर किया है। उन्होंने कहा, "इस बार जितनी भी चुनावी रैली की, हर जगह मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी। ये सिर्फ नारा नहीं, देश की जनता का मोदी को आशीर्वाद है। पूरे देश की जनता चाहती है कि मोदीजी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »