मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अपने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को अपना मुंह बंद रखने की चेतावनी दी और कहा कि चुप रहना उनके अपने हित में ही ठीक होगा वरना वह और उनका परिवार मुश्किल में पड़ सकते हैं। उन्होंने यहां कहा कि मोदी लहर देश भर में चल रही है और हिमाचल प्रदेश भी भाजपा का मजबूत किला है। उन्होंने का कि प्रदेश को पहली बार मंडी से मुख्यमंत्री मिला है और जिले के लोगों को मिलकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
इस बीच पंडित सुख राम के दामाद व कुल्लू से कांग्रेस नेता जे एन गौड़ के भाजपा में शामिल होने का दावा पार्टी ने किया। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस डूबता जहाज है और इसलिए अधिक से अधिक लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सभाओं में लोग नहीं होते, खाली कुर्सियां होती हैं।