18 Apr 2024, 12:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तथागत और संगमा ने श्रीलंका हमले पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 1:00AM | Updated Date: Apr 22 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलांग। मेघालय के उपराज्यपाल तथागत रॉय और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखाबद्ध बम धमाकों पर शोक जताया। रॉय ने ट्वीट करके सिलसिलेवार बम धमाकों की कड़ी निंदा की और हमलों में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। संगमा ने धमाकों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा,‘‘जघन्य हमलों में मारे गये  परिजनों को दुख की कठिन घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करे। ’’ विधान सभा में विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने श्रीलंका हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से वह बहुत व्यथित हुए हैं। उल्लेखनीय  है कि श्रीलंका  की राजधानी कोलंबो, नेगोम्बो और बट्टिकलोआ में रविवार को ईस्टर के अवसर पर तीन कैथोलिक चर्चो और तीन पांच सितारा होटलों को  निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों में  कम से कम  207  लोगों की मौत हो गयी तथा 450 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »