19 Apr 2024, 08:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्टालिन ने भगदड़ में सात लोगों की मौत पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:05AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। द्रमुक मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टॉलिन ने तमिलनाडु में त्रिची के मंदिर में  भगदड़ में सात लोगों की मौत पर शोक जताया है। स्टालिन ने भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और  शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। उन्होंने राज्य पुलिस ऐसे कार्यक्रमों के अवसर पर भविष्य में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। तमिलनाडु  के मुथैयापलयम स्थित करूपन्ना स्वामी मंदिर में उत्सव के दौरान रविवार को  मची भगदड़ में चार महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 10 अन्य  घायल हो गये। सिक्कों के वितरण के लिए आयोजित ‘पीद्दीकासु’ समारोह के दौरान  अचानक भगदड़ मच गयी। ‘चित्रा पूर्णामी’ पर्व के मौके पर सुबह 10 बजकर 40  मिनट पर यह हादसा हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »