29 Mar 2024, 06:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार के मुख्यमंत्री कुमार नीतीश ने शब-ए-बारात के अवसर पर दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 12:55AM | Updated Date: Apr 20 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बारात त्योहार के अवसर पर राज्य और देश के लोगों खासकर मुसलमान भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कुमार ने आज यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शब-ए-बारात का त्योहार पवित्र है। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं। अपने पूर्वजों को याद करते हैं। उनके मगफिरत के लिए दुआओं के साथ-साथ समस्त इंसानियत के फलहा एवं बहबूद, विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए खुदा से दुआएं करते हैं। आज की गई दुआयें खुदा की बारगाह में कुबूल होती हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस पवित्र त्योहार को आपसी मेल-जोल और सौहार्द्र के वातावरण में मनायें और त्योहर की खुशी को सब मिलकर बांटें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »