19 Apr 2024, 20:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों को ठगा है कांग्रेस की सरकार ने: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 12:48AM | Updated Date: Apr 20 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली, गौरवशाली और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। देश में अगली सरकार भी मोदी के नेतृत्व में ही बनेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को ठगा है। चौहान आज सीधी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक के पक्ष में कुसमी की चुनावीसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि ये घोटालेबाज देश नहीं चला सकते। देश तो प्रधानमंत्री मोदी ही चलायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय जमीन से लेकर आकाश तक और हवा से लेकर पानी तक में घोटाले किये गए हैं। उन्होंने कहा कि वायु सेना की एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों और सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वालों पर देश की जनता विश्वास नहीं करती। देश की जनता सेना का अपमान सहन नहीं करेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »