29 Mar 2024, 20:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रॉबर्ट वाड्रा मुद्दा उठाने से कांग्रेस पीछे लगी है : अर्जुनराम मेघवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 5:47PM | Updated Date: Apr 18 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। बीकानेर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि जब से उन्होंने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का जमीन खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाया तब से कांग्रेस उनके पीछे लगी हुई है। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री श्री मेघवाल ने आज यहां मीड़यिा से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर के बाद प्रवास बीकानेर की ओर ही है लेकिन उससे कुछ भी फर्क नहीं पडन वाला है।
 
उन्होंने कहा कि बीकानेर की जनता ने मन बना लिया है और तीसरी बार उन्हें सांसद बनाकर आशीर्वाद देगी। एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह देश का मान.सम्मान बढ़ाया है उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। उसी के साथ-साथ वह भी बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में जनता, किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, मजदूरों के बीच उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की सूचि एक पूरी बुकलेट, डॉक्यूमेंट के साथ है और उम्मीद है कि निश्चित रुप से जनता उन्होंने जीतायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »