25 Apr 2024, 21:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार खराब फसलों की भरपाई के लिए ठोस कदम उठाए : अशोक तंवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 5:02PM | Updated Date: Apr 18 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आज कहा कि बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल खराब होने के मामले में भरपाई के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. तंवर ने जिले के कुछ गांवों में आज जनसंपर्क अभियान के तहत यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मजबूत करने की बजाय उनके खातों से पैसा काटा जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सांसद रहते उन्होंने सिरसा लोकसभा में 45 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए लेकिन सरकार बदलने के बाद मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने सिरसा को उपेक्षित कर  दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने का काम इस सरकार ने किया जिससे करोड़ों ग्रामीणों का रोजगार छिन गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का बलिदानों भरा इतिहास रहा है और आरोप लगाया कि दूसरी तरफ भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »