29 Mar 2024, 13:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग उसे पकडने में जुटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 4:25PM | Updated Date: Apr 18 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में गुरुवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग ने लोगों सतर्क रहने की सलाह है। बनकटवा वन रेंज के रेंजर आर के सिंह ने यहां बताया कि बिनुहनी खुर्द गाँव में प्राथमिक विद्यालय के पास उसे मांद में घुसते हुए देखा गया है। तेंदुआ जब आया उस समय किसान खेतो में गेंहू की फसल काट रहे थे।
 
ग्रामीणों की निशानदेही पर वन विभाग ने मांद की खुदाई करवाई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। उन्हेंने बताया कि वन विभाग की टीम पग चिन्ह के जरिये तेंदुए का पता लगा रही है। उनकी की टीम रात मे गश्त कर रही है और ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। तेंदुए के भय के कारण ग्रामीणों में दहशत है और रतनवा, रमडीहवा, भटपुरवा, पिपरा,अतरपरी,दोदरा आदि गाँव के लोग बच्चो को स्कूल नहीं भेज रहे है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »