29 Mar 2024, 13:01:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर ने किया अपना नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 4:07PM | Updated Date: Apr 18 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश की मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट के लिये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदबार के रूप में आज जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। तोमर के साथ जिला निर्वाचन  कार्यालय में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह,पूर्व विधायक गजराज सिंह,अभिभाषक रामस्वरूप गुप्ता और जिला भाजपा के अध्यक्ष केदार सिंह यादव मौजूद थे।
 
तोमर यहां से 2009 में भी लोकसभा का चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास  को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। इस चुनाव में भी फिर से दोनों आमने सामने हैं।जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बार फिर पूर्व घोषित अपने प्रत्याशी रामलखन सिंह के स्थान पर उत्तरप्रदेश के खतौली से पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया  है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »