29 Mar 2024, 01:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महागठबंधन हताश, माहौल केवल मोदी-मोदी : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 6:04PM | Updated Date: Apr 15 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की सभी चालीस सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि लोकसभा चुनाव में बचे छह चरण के मतदान से पूर्व ही जनता का रुख भांप महागठबंधन के नेता अभी से सदमे में दिखने लगे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने महागठबंधन को पूरी तरह हताश और निराश बताते हुए कहा कि 23 मई को आने वाले वर्ष 2019  के लोकसभा चुनाव परिणाम से पूर्व ही महागठबंधन के नेताओं के चेहरे और बयानों में हार स्पष्ट दिख रही है।

बिहार में पहले चरण की वोटिंग वाले सभी सीटों पर राजग काफी आगे है जिसके कारण विपक्षी नेताओं ने  फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का अपना घिसा-पिटा राग अलापना शुरू कर दिया है। रंजन ने कहा कि पहले चरण में जिन चारों सीटों औरंगाबाद, गया (सुरक्षित), नवादा और जमुई (सुरक्षित) पर मतदान हुए हैं, वर्ष 2014 में यह चारों सीटें राजग ने भारी बहुमत से जीती थीं। इनमे से तीन पर भाजपा और एक पर लोक जनशक्ति पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की थी।

इतिहास एक बार फिर से खुद को दुहराने वाला है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कठिन परिश्रम से देश ने पिछले पांच वर्षों में कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं। सिर्फ पांच वर्षों में ही पूरे विश्व में भारत की छवि अभूतपूर्व ढंग से बदली है। आज सरकार द्वारा ऊर्जा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और विनिर्माण क्षेत्र में किए गये कार्यों की पूरी दुनिया में न केवल सराहना हो रही है, बल्कि कई देश इसे अपना भी रहे हैं।  जनता इसे समझ रही है और यही वजह है चुनावों के समय पूरा देश मोदीमय है।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »